
नौकरानी बनकर लूटे 45 लाख... आनंद विहार में पकड़ा गया नेपाल का गैंग, दिल्ली सहित कई राज्यों में कर चुके वारदात
AajTak
हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) में बीते दिनों एक घर में मकान मालकिन (house owner) को बंधक बनाकर 45 लाख की लूट कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि लूट की घटना को नेपाल के गैंग ने अंजाम दिया था. ये गैंग दिल्ली सहित कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुका है. इसी गैंग में एक महिला है, जो पहले नौकरानी बनकर घरों में जाती थी.
फरीदाबाद (Faridabad) की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दो दिन पहले मकान मालकिन (house owner) को बंधक बनाकर 45 लाख रुपये और ज्वेलरी की लूट हुई थी. इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि लूटपाट करने वाला गिरोह नेपाल का है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. इस मामले में आरोपियों का सीसीटीवी भी सामने आया है.
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने एक महिला सहित पांच बदमाशों को पकड़ा है. यह कार्रवाई दो दिन पहले फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड इलाके में लूट के मामले में की गई है. दरअसल, वारदात से दो दिन पहले एक महिला घर में नौकरानी के रूप में काम करने आई थी. दो दिन में महिला ने पूरे घर की रेकी की और फिर मौका मिलते ही अपने साथियों को बुला लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया.
जिस घर में लूट हुई, वहां वृद्धा, उनके पति व बेटा-बहू रहते हैं. वारदात के दिन वृद्धा के पति की तबीयत खराब थी. वह अस्पताल में एडमिट थे, जबकि बेटा-बहू घर पर नहीं थे. इस दौरान रात को महिला ने कॉल कर अपने चार साथियों को बुला लिया. इसके बाद बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर मालकिन को बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे 45 लाख रुपये कैश और जेवरात पार कर दिए और फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: मुंबई में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में 11 लाख की लूट, बदमाशों की खोज में जुटी पुलिस
इसके बाद जैसे ही घटना के बारे में जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे और आनंद विहार ही पहुंच पाए थे, तभी उन्हें पकड़ लिया. उनके कब्जे से पुलिस ने नकदी और ज्वेलरी बरामद कर ली गई है. इन बदमाशों ने दिल्ली और गुरुग्राम में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है.
डीसीपी का कहना है कि ये आरोपी नेपाल से आकर वारदात करते हैं. यह गिरोह इससे पहले दिल्ली, जयपुर, लुधियाना और देश के अन्य हिस्सों में भी वारदात कर चुका है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








