
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
AajTak
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ट्विटर के जरिए अपनी शादी की जानकारी दी. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं. 24 वर्षीय मलाला यूसुफजई लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी काम कर चुकीं पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं. वह इतिहास की सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं.
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को अपनी शादी की जानकारी दी. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "आज का दिन मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है. असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं. हमने बर्मिंघम में अपने परिवारों के साथ घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया. कृपया हमें अपनी शुभकामनाएं दें. हम एक साथ जीवन बिताने के लिए उत्साहित हैं. Today marks a precious day in my life. Asser and I tied the knot to be partners for life. We celebrated a small nikkah ceremony at home in Birmingham with our families. Please send us your prayers. We are excited to walk together for the journey ahead. 📸: @malinfezehai pic.twitter.com/SNRgm3ufWP

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









