
नोट बदलने के नाम पर करते थे ठगी, गाजियाबाद से 2 गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर नोट बदलने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों एक ऐसे गिरोह में शामिल थे, जो लोगों को नोट बदलने के नाम पर ठगते थे. इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ राजू व करण उर्फ राहुल दोनों 23 वर्ष के हैं. दोनों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: बेटे के सामने चाकू से कर दी पिता की हत्या... घर के सामने बाइक पार्क करने पर हुआ था विवाद
अधिकारी ने बताया कि वे लोगों को धोखा देते थे और खुद को अमेरिकी डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश करते थे. अधिकारी के अनुसार दोनों लोगों का विश्वास जीतने के लिए शुरू में असली डॉलर का इस्तेमाल करते थे और फिर पैसे के बदले में उन्हें कागज के बंडल थमा देते थे.
इन राज्यों के लोगों से कर चुके हैं ठगी
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सोनिया विहार में हाल ही में हुई घटनाओं में उन्होंने एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये और एक बुजुर्ग व्यक्ति से 1 लाख रुपये की ठगी की थी. नीरज का नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) और आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास है. जबकि करण पर धोखाधड़ी और चोरी के आरोप हैं.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: जज के तबादले की मांग को लेकर वकीलों ने किया सड़क जाम, FIR दर्ज

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









