
नोट पर तस्वीर को लेकर सियासी घमासान, Telangana में विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला, देखें 9 बज गए
AajTak
देश के रुपए पर किसकी तस्वीर लगे, देश में इस पर दिलचस्प सियासत शुरू हो गई है. कल दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नोट पर बापू के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की तो आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट कर पूछा कि डॉक्टर अंबेडकर क्यों नहीं? देखें 9 बज गए

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











