
'नोटों पर गांधी जी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो', CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की मांग
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिवाली के दो दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार से एक बड़ी अपील की है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र से उनकी मांग है कि इंडियन करेंसी पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ लक्ष्मी गणेश की भी फोटो लगाई जाये. देखें और क्या बोले केजरीवाल.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











