
'नोटों का पहाड़ जो दुनिया ने देखा, वही उनकी उपलब्धि', Akhilesh Yadav पर PM Narendra Modi का वार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को कानपुर पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी ने कानपुर को मेट्रो की सौगात दी. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश पर वार किया. पिछले दिनों कानपुर में पीयूष जैन के ठिकानों पर जो छापा पड़ा उसका भी मोदी ने रैली में जिक्र किया और कहा कि बीते दिनों जो बक्से भर-भरकर नोट मिला है, ये लोग उसमें भी कहेंगे कि यह भी बीजेपी ने किया है. मोदी बोले कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार का जो इत्र छिड़क रखा था, वह सबके सामने आ गया है. लेकिन अब वो मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं और इसका क्रेडिट नहीं ले रहे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











