
नोएडा: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिलाओं को बनाया शिकार, 1.6 करोड़ की यूं की ठगी
AajTak
साइबर क्राइम लखनऊ और नोएडा टीम ने ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था.
साइबर क्राइम लखनऊ और नोएडा सेक्टर-36 की पुलिस टीम ने वॉन्टेड अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. यह अपराधी पेशे से आईटी इंजीनियर और अफ्रीकी मूल का रहने वाला है. जो महिलाओं से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करता था, फिर फर्जी महंगे गिफ्ट और डोनेशन भेजकर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था.
पुलिस की पूछताछ पर उसने बताया कि उसने बारहवीं तक पढ़ाई की है. 2019 में वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था. शुरुआत में उसने अफ्रीकी फूड और रेडीमेड गारमेंट का दिल्ली में कारोबार किया. कोविड महामारी में लॉकडाउन से व्यापार बंद हो गया और आमदनी का कोई सोर्स नहीं रहा. ऐसे में वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती कर उनसे ठगी करने लगा.
आरोपी अब तक सोशल मीडिया पर 15 महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी कर चुका है. उसके पास से 5 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सैमसंग टैबलेट, 2 इंटरनेट डोंगल, एक वाई-फाई राउटर और दो पासपोर्ट मिले हैं.
साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि साइबर अपराधियों का संगठित गैंग है, जो भारतीय महिलाओं को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे फ्रेंडशिप करते हैं. इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर उनको महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस बताकर लाखों रुपये की ठगी करते हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










