
नोएडा: शादी समारोह में दो समधियों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे को मार दी गोली
AajTak
दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए दो समधियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. बात इतनी बढ़ी कि एक समधी ने दूसरे को गोली मार दी. फिर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार रात एक शादी समारोह का माहौल मातम में तब तब्दील हो गया. एक शख्स ने अपने ही समधी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र की है. यहां गौर मलबनी फार्म हाउस में विनोद यादव की बेटी की शादी थी.
इसमें विनोद यादव के दोस्त अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान निवासी होशियारपुर, शादी समारोह में आए थे. दूसरा पक्ष शेखर यादव का है जो हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के रजहेड़ा गांव का रहने वाला है, वह भी शादी समारोह में आया हुआ था. अशोक और शेखर दोनों आपस में समधी हैं. शेखर की बेटी की शादी अशोक यादव के बेटे से हुई थी.
शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई. बताया जा रहा है विनोद की बेटी की शादी में जब दोनों समधी एक दूसरे से मिले तो वहां उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि इसी दौरान शादी समारोह में रात करीब 9:30 बजे शेखर और उसके 2 अन्य साथियों ने अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान को गोली मार दी.
शादी समारोह में गोली चलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगने से लहूलुहान हुए अशोक यादव की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल नोएडा के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शादी समारोह में वीडियो बना रहे लोगों से रेकॉर्डिंग्स लीं. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शेखर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







