
नोएडा: मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 14 लड़कियां, 9 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अरेस्ट
AajTak
नोएडा थाना 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित शोप्रिक्स मॉल में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. जहां पर स्पा की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़कियां और मॉल के मैनेजर, मालिक समेत 9 युवकों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा थाना 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित शोप्रिक्स मॉल में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. जहां पर स्पा की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़कियां और मॉल के मैनेजर, मालिक समेत 9 युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं व नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं. दअरसल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना 58 क्षेत्र सेक्टर 61 स्थित शोप्रिक्स मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है. इसी को लेकर पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा. जहां से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के और लड़कियां पाए गए. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इस मामले पर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि सभी 14 महिलाएं और 9 युवकों जो ग्राहक थे इसके अलावा मॉल का मैनेजर अखिलेश व मालिक को भी मौके से गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस को कुछ नशीले पदार्थ और आपत्तिजनक वस्तुए भी मिली हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











