
नोएडा में सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चे की मौत, 2 घायल, भीड़ ने कार चालक को पकड़ा
AajTak
छात्र की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों, स्कूल के साथियों और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. सभी ने शव को सड़क पर रख नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है और इलाके में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.
नोएडा में सोमवार को एक कार ने छात्र की जान ले ली. छात्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. मृत छात्र के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और दावा किया है कि मोटरसाइकिल को कई बार टक्कर मारी गई. उन्होंने बताया कि तीनों लड़के स्कूल जा रहे थे जब एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत सेक्टर 168 के छपरौला गांव में सुबह करीब 8 बजे यह घटना हुई. पुलिस प्रवक्ता ने मृत छात्र की पहचान सेक्टर 135 के लगभग 15 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की.
घायलों का चल रहा इलाज न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मंगरौली निवासी कार चालक प्रमोद शर्मा अपने छात्र को लेकर सेक्टर-27 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी पिछले दो दिनों से भर्ती हैं और छपरौली के पास यह सड़क दुर्घटना हो गई.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में कोई दबंगई नहीं की गई थी, जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया. शर्मा एक निजी मोटर कंपनी में कर्मचारी हैं. अतिरिक्त डीसीपी (नोएडा) मनीष मिश्रा ने कहा कि लड़के की दुखद मौत की जांच शुरू कर दी गई है.
मिश्रा ने कहा, 'घटना के संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है जिसमें कार और मोटरसाइकिल पर सवार बच्चे दिखाई दे रहे हैं. मृतक के परिवार से एक शिकायत भी मिली है.'
अधिकारी ने कहा, 'परिवार ने दावा किया है कि लड़के को कई बार मारा गया था लेकिन प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. यह अचानक हुई दुर्घटना लगती है. फिर भी पुलिस की टीमें परिवार के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं. मिश्रा ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है.
छात्र की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों, स्कूल के साथियों और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. सभी ने शव को सड़क पर रख नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है और इलाके में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









