
नोएडा में शख्स के पास से बरामद हुई सैकड़ों रेमडेसिविर, पुलिस ने हिरासत में लिया
AajTak
नोएडा पुलिस ने मंगलवार को रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए व्यक्ति से सैकड़ो की संख्या में रेमडेसिविर बरामद की गई है. फिलहाल नोएडा थाना सेक्टर-20 की पुलिस हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बाजार में रेमडेसिविर दवाई की मांग जबरदस्त बढ़ गई है. इस बीच रेमडेसिविर दवाई की कालाबाजारी होने की भी कई खबरें सामने आ रही हैं. दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. नोएडा पुलिस ने मंगलवार को रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए व्यक्ति से सैकड़ो की संख्या में रेमडेसिविर बरामद की गई है. फिलहाल नोएडा थाना सेक्टर-20 की पुलिस हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











