
नोएडा में पेट्रोल पंप से ATM कार्ड क्लोन करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
AajTak
नोएडा में पेट्रोल पंप से ग्राहकों के एटीएम कार्ड क्लोन कर लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के एटीएम कार्ड को स्वैप कर एटीएम का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कब्जे से एक क्लोनिंग मशीन (एटीएम कार्ड/ क्रेडिट कार्ड का डेटा कॉपी करने वाली) व 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
तरुण एल्डिको गोल चक्कर के पास मौजूद एचपी पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समेंन पिछले डेढ़ वर्ष से नौकरी कर रहा था. कोई ग्राहक जब अपने वाहन में फ्यूल डलवाने के बाद अपने क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड से पेमेंट करने के लिए तरुण को अपना कार्ड देता था तो वो डेटा कॉपी करने वाली मशीन में ग्राहक के कार्ड को स्वैप कर चोरी छिपे एटीएम को अपनी दूसरी स्वैप स्कैनर डिवाइस में कॉपी कर लेता था.
ग्राहक द्वारा एटीएम का पिन डालने पर वह उसका पिन याद कर तत्काल ही मोबाइल से वाट्सएप्प, मैसेंजर व अन्य सोशल साइट के माध्यम से अपने साथियों मनीष, राजेश और शिवम को भेज देता था. उक्त तीनों लोग अपने गैंग के मास्टर माइंड राजेश से मिलकर एक एटीएम क्लोन बनाते थे और पासवर्ड लेकर मुंबई, कोलकाता आदि दूरस्थ स्थानों पर जाकर क्लोन एटीएम से ग्राहकों के खाते से पैसे निकाल लेते थे. इस गैंग के अन्य तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










