
नोएडा में दिन दहाड़े कार सवार शख्स की हत्या, पुलिस कर रही गैेंगवार के एंगल पर जांच
AajTak
नोएडा में हत्याकांड में पुलिस गैंगवार के एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस जांच कर रही है कि नोएडा में दिन दहाड़े कार सवार शख्स की हत्या का क्या गैंगवार का नतीजा है? दरअसल, मृतक सूरजभान का भाई दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान है, प्रवेश मान फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, प्रवेश मान दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हुआ है.
नोएडा के पॉश इलाके में शुक्रवार को हुई हत्या से जिले में सनसनी है. सरेराह कार सवार शख्स के इस तरह मर्डर को लेकर पुलिस की जांच कई एंगल पर शुरू हो गई है. इस हत्याकांड ने पुलिस के लिए कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. बता दें कि बदमाशों ने कार सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पांच राउंड गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना सेक्टर 39 पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची. वारदात थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 मार्केट की है.
अब इस हत्याकांड में पुलिस गैंगवार के एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस जांच कर रही है कि नोएडा में दिन दहाड़े कार सवार शख्स की हत्या का क्या गैंगवार का नतीजा है? दरअसल, मृतक सूरजभान का भाई दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान है, प्रवेश मान फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, प्रवेश मान दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हुआ है. प्रवेश मान और नीरज बवाना गैंग की दुश्मनी जितेंद्र गोगी गैंग से लंबे वक्त से चल रही है, जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से पूरा गैंग अब लारेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो चुका है. नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सूरजभान आउटर दिल्ली का रहने वाला था, आउटर दिल्ली में गांव में गैंग वार में अब तक 4-5 हत्याएं हो चुकी हैं लिहाजा अब गैंग वार एंगल पर ही पुलिस जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-105 स्थित लोटस पिनाच सोसाइटी में रहने वाला सूरजभान (32 साल) एयर इंडिया में क्रू मेंबर था. रोजाना की तरह शुक्रवार को सेक्टर-104 स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गया था. वो अपनी कार में बैठा था. इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाश गाड़ी के पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस वारदात को लेकर डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि इससे पहले युवक को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं. मामले की जांच की जा रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










