
नोएडा में ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा शुरू, इस नंबर पर फोन कर लें चिकित्सकों की राय
AajTak
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां सरकार लोगों से अपील कर रही है कि बिना जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकलें, तो वहीं नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाते हुए उन लोगों को राहत दी है, जिन्हें बीमार होने पर डॉक्टर तक दौड़ लगाने की जरूरत होती है. इसके लिए नोएडा प्राधिकरण में ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा शुरू की है.
नोएडा प्राधिकरण की आरे से 1 मई से ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा शुरू की जा रही है. इसके तहत शहर के तमाम लोग टेलीफोन के जरिए डॉक्टर को कॉल करके अपनी समस्याएं, परेशानी और बीमारी बता सकते हैं. उसके इलाज की जानकारी डॉक्टरों से ले सकते हैं. माना जा रहा है कि प्राधिकरण की इस पहले से उन लोगों को बड़ा फायदा होगा, जो छोटी मोटी बीमारियों को लेकर ग्रसित होते हैं, लेकिन उन्हें डॉक्टर तक की दौड़ लगानी होती है. इस सेवा के शुरू होने से उन्हें घर बैठे ही बेहतरीन डॉक्टर से परामर्श मिल सकेगा. पिछले वर्ष भी शुरू की गई थी ये सेवा नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया पिछले साल कोविड-19 के दौरान प्राधिकरण ने यह सेवा शुरू की थी, जो बेहद कारगर साबित हुई थी. अब शनिवार से यह सेवा दोबारा शुरू की जा रही है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा इसमें सहभागी रहेगा. सीईओ ने बताया कि अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी के लिए लोगों को अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे. लोग डॉक्टर से अपनी परेशानी शेयर करके अपना इलाज भी करा सकेंगे और डॉक्टर उन्होंने सलाह देंगे कि मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत है या नहीं.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








