नोएडा: पकड़ा गया 'स्पाइडर-मैन' चोर , पाइप के सहारे 20 मंजिल तक चढ़ जाता था
AajTak
नोएडा पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा चोर आया है, जिसके लिए 20 मंजिल इमारत पर पाइप के सहारे चढ़ना बेहद मामूली बात है. पुलिस ने बताया कि ये चोर स्पाइडर-मैन की तरह है, जिसने कई वारदातों को अंजाम दिया है.
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर चोर को दबोचा है. पूछताछ के दौरान इस शातिर ने कई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है. इसके पास से पुलिस ने 50 हजार की नकदी के साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. पुलिस शातिर से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि इस चोर के निशाने पर हाईराइज सोसाइटियां रहती थीं. इन सोसाइटी में इस शातिर चोर ने कई वारदातों को अंजाम दिया. थाना बिसरख की एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि बीती रात को गश्त के दौरान इस शातिर को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम साजिद है, जो हापुड़ का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि इस शातिर ने कुछ दिन पूर्व पंचशील ग्रींस सोसाइटी में एक साथ 3 फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











