नोएडा: दूसरे की जगह दे रहा था SSC की परीक्षा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
मयंक राज नाम का युवक नोएडा में चल रही एसएससी की परीक्षा में राजाराम मीना के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने आया था, जिसको चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया. मयंक बिहार का रहने वाला है.
नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी के जरिए एसएससी (SSC) की परीक्षा में शामिल हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक फोटो बरामद किया है. पकड़ा गया शख्स फर्जी तरीके से SSC की परीक्षा दे रहा था. थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से SSC की परीक्षा में शामिल होने के लिए एक प्रवेश पत्र बरामद किया गया. साथ ही पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक फोटो भी मिली.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











