
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित, भीषण गर्मी के चलते फैसला
AajTak
पिछले हफ्ते, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिसमें गर्मी की छुट्टियों के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों को 20 मई से बंद करने का निर्देश दिया गया था. पंवार ने सभी स्कूलों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
भीषण गर्मी के बीच गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में 9 से 12वीं तक की कक्षाओं की छुट्टी घोषित कर दी. वहीं जिले में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए और जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार सीबीएसई/सीआईएससीई/आईबी और अन्य बोर्डों के सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगी. सभी स्कूल प्राचार्यों को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
पिछले हफ्ते, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिसमें गर्मी की छुट्टियों के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों को 20 मई से बंद करने का निर्देश दिया गया था. पंवार ने सभी स्कूलों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. हालांकि, नोएडा में कुछ अभिभावकों ने दावा किया कि उनके बच्चों को स्कूलों द्वारा एक्ट्र क्लासेस के लिए बुलाया गया है.
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि गौतम बौद्ध नगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले चार दिनों तक लू चलने की भविष्यवाणी की गई है. इसके मद्देनजर स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है. अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक जिले में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और आधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक तक रहेगा.
दिल्ली में एक जून को खुलेंगे स्कूल
दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समर वेकेशन डेट घोषित की जा चुकी है. दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूल भी समर वेकेशन शेड्यूल जारी कर चुके हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई थीं. इन स्कूलों को 30 जून तक बंद रखा जाएगा. हालांकि, शिक्षकों को 28 और 29 जून को स्कूल आना होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











