
नोएडा: कोरोना से मृत मरीजों के मोबाइल चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन जब्त
AajTak
नोएडा पुलिस ने एक महिला सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, इस महिला पर आरोप है कि यह अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीज़ों के मोबाइल फोन चोरी कर लिया करती थी. कई मोबाइल फोन तो मरीजों की मौत के बाद चोरी किए.
कोरोना काल मे जहां लोग परेशान हैं, गमजदा हैं, मुसीबतों से घिरे हुए हैं, वहीं कुछ लोग हैं जो इस आपदा में भी बदमाशी करने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-39 के एक अस्पताल से सामने आया है, पुलिस ने यहां से एक सफाई कर्मचारी महिला को गिरफ्तार किया है, इस महिला पर आरोप है कि यह अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीज़ों के मोबाइल फोन चोरी कर लिया करती थी. कई मोबाइल फोन तो मरीजों की मौत के बाद चोरी किए. पुलिस के मुताबिक यह महिला कोरोना से मरे हुए लोगों और गंभीर रूप से बीमार लोगों के मोबाइलों को चोरी करती थी. नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी मीना को बुधवार की दोपहर, सेक्टर-41 के गेट नंबर 3 के बाहर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के कब्जे से सारे मोबाइल ले लिए हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










