
नोएडा के पेरेंट्स को राहत, स्कूलों को नये सत्र में फीस न बढ़ाने का आदेश
AajTak
कोरोना काल में गौतमबुद्ध नगर के लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. ज़िला फ़ीस निर्धारण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि स्कूलों को सत्र 2019-20 के लिए निर्धारित शुल्क ही लेना होगा.
नोएडा के स्कूलों की फ़ीस में इस साल किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. नोएडा जिला प्रशासन ने स्कूलों को 2021-22 सत्र के लिए स्कूल फीस में वृद्धि नहीं करने का आदेश दिया है और यहां तक कि उन्हें तिमाही शुल्क भुगतान पर जोर नहीं देने के लिए कहा है. मंगलवार को जिला फीस विनियमन समिति (डीएफआरसी) की आंतरिक बैठक में निजी स्कूलों के खिलाफ कई शिकायतों से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया. इस साल भी 2019-20 की स्कूल फीस राशि का भुगतान योग्य होगी. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, नोएडा के स्कूलों को 2020-21 की शुल्क राशि को पहले की तरह बरकरार रखने के लिए कहा गया है, जो कि 2019-20 में थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












