नोएडा: अवैध पिस्टल बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 सगे भाई गिरफ्तार
AajTak
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी एनसीआर में अब तक 500 पिस्टल की बिक्री कर चुके हैं. यह भी आशंका है कि इस गैंग ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी मात्रा में अवैध हथियार की सप्लाई की है.
नोएडा क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने अवैध पिस्टल बनाने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों की पहचान गाजियाबाद निवासी आफताब, शकील और शहर के रूप में हुई है. पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से 10 पिस्टल बरामद किए हैं. पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर हथियार बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाली मशीन और औज़ार भी बरामद किए हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











