
नोएडाः सुंदर भाटी के फाइनेंसर मुनीम ठेकेदार की संपत्ति जब्त
AajTak
सुंदर भाटी गैंग के गैंगस्टर निजामुद्दीन उर्फ मुनीम ठेकेदार की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर दी है. सुंदर भाटी गैंग पर दो दशक में करीब 25 लोगों की हत्या का आरोप है.
माफिया के खिलाफ नोएडा पुलिस के तेवर तल्ख हैं. माफिया की कमर तोड़ने में जुटी नोएडा पुलिस सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति अब तक कुर्क कर चुकी है. सुंदर भाटी गैंग के गैंगस्टर निजामुद्दीन उर्फ मुनीम ठेकेदार की संपत्ति भी कुर्क की गई है. सुंदर भाटी गैंग पर दो दशक में करीब 25 लोगों की हत्या का आरोप है. इस संबंध में नोएडा पुलिस के कमिश्नर आलोक सिंह ने आजतक से बात करते हुए कहा कि गैंगस्टर और माफिया के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस का अभियान जारी है. नोएडा में बदमाशों की अर्थिक रीढ़ तोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कुख्यात सुंदर भाटी के साथी और गैंगस्टर निजामुद्दीन उर्फ मुनीम ठेकेदार की संपत्ति की कुर्की की गई है. नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर मुनीम ठेकेदार की 52 लाख की संपत्ति जब्त की है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











