
नोएडाः युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, केस दर्ज
AajTak
तहरीर में कहा गया है कि दूसरे धर्म के एक युवक ने प्लानिंग के तहत लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शादी की. शादी से पहले लड़के ने अपना असली धर्म छिपाया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में धर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने जेवर कोतवाली में केस दर्ज कराया है. पीड़ित पक्ष ने शिकायत में युवक पर प्लानिंग के तहत अपना धर्म छिपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाने और शादी करने, बाद में छुटकारा पाने की मंशा से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. नोएडा के जेवर कोतवाली की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. तहरीर में कहा गया है कि दूसरे धर्म के एक युवक ने प्लानिंग के तहत लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शादी की. शादी से पहले लड़के ने अपना असली धर्म छिपाया. बाद में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू किया और उसे घर से निकाल दिया तब पता चला कि लड़के ने धर्म छिपा रखा था, वह लड़की से छुटकारा पाना चाहता था.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










