
नॉनस्टॉप: नोटिस चस्पा होते ही Ankit Das पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर
AajTak
लखनऊ में नोटिस चस्पा होते ही आज अंकित दास क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा. अंकित दास ने यहां पहुंच अपना बयान दर्ज कराया. एसआईटी ने अंकित दास को पूछताछ के लिए बुलाया था. लखीमपुर घटना के दिन अंकितदास मौके पर मौजूद था. लखीमपुर में जांच कर रही टीम ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है. फोरेंसिक टीम दंगल वाली जगह निरीक्षण करेगी. इस बीच यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक लखीमपुर पहुंचे और मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की. लखीमपुर मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली हाइवे पर प्रदर्शन किया. किसानों की मांग है कि मृतक किसानों को शहीद का दर्जा मिले. देखिए नॉनस्टॉप 100.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











