
नॉनस्टॉप: ड्रग्स केस में बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस के नवाब मलिक पर बड़े आरोप
AajTak
ड्रग्स केस में बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस का बड़ा आरोप, अंडरवर्ल्ड के लोगों से नवाब मलिक के रिश्तेदारों ने खरीदी जमीन. फडणनवीस ने कहा- ये आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले से जुड़े, ये सलीम जावेद की कहानी नहीं. फडणवीस ने सलीम पटेल के साथ सरदार शाह अली खान का लिया नाम, कहा- नवाब मलिक के कार्यकाल में हुई थी रजिस्ट्री. नवाब मलिक की आज 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, फडणवीस के आरोपों का दे सकते हैं जवाब. आज फिर प्रभाकर सैल से पूछताछ, CRPF गेस्ट में विजिलेंस टीम कर रही है सवाल. देखें नॉनस्टॉप 100.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











