
नॉनस्टॉप: आज कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के अहम पड़ाव को पार करेगा भारत
AajTak
आज कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के अहम पड़ाव को पार करेगा भारत, ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिये बड़े जश्न की तैयारी. प्रधानमंत्री राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाएंगे हौसला. 100 करोड़ का टारगेट अचीव करते ही लाल किले पर लहराएगा दुनिया का सबसे बड़ा ध्वज, मेट्रो-रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक जगहों पर होगा ऐलान, लालकिले से थीम सांग और एक फिल्म जारी करेंगे स्वास्थ्यमंत्री, बंदरगाहों पर बजेंगे हूटर. 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर उषा ब्रेको का बड़ा ऐलान, सर्टिफिकेट लाइये और फ्री में कीजिये रोप-वे की सवारी. देखें नॉनस्टॉप 100.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











