
नेहा कक्कड़ ने गोवा से शेयर किया वीडियो, देखें ग्लैमरस लुक
AajTak
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों गोवा में एन्जॉय कर रही हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच पर सनसेट का लुत्फ उठाती हुई दिखाई दे रही हैं.
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से भी कनेक्टेड रहती हैं एक्ट्रेस ने अपनी सिंगिंग से लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई है. नेहा सोशल मीडिया के द्वारा, हर जानकरी साझा करती नजर आती हैं. एक्ट्रेस ने फिलहाल गोवा का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. नेहा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे वे बीच पर घूमती हुईं सनसेट का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं. उनेक इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो नेहा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके फैंस इस वीडियो पर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ ब्लैक टॉप और प्रिंटेड स्काईब्लू स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "बहुत ही अच्छा टाइम बिताया. मोरानी और उनके परिवार के लिए गोवा में परफॉर्म किया. अभी से ही गोवा को बहुत याद कर रही हूं."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











