
नेशनल हेराल्ड केस: ED की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट का निर्णय टला, अब 16 दिसंबर को आएगा फैसला
AajTak
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला फिलहाल टाल दिया है और अब 16 दिसंबर को आदेश सुनाया जाएगा. इस मामले में नेशनल हेराल्ड से जुड़ी संपत्तियों को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है.
नेशनल हेराल्ड से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी कार्रवाई पर अगला अहम पड़ाव अब 16 दिसंबर को तय होगा. राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के फैसले को टाल दिया है. इस मामले में गांधी परिवार सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिस पर सियासी बयानबाजी भी तेज है.
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है. अब इस मामले में अदालत 16 दिसंबर को आदेश सुनाएगी.
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा आरोपी
इस केस में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है. ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स (AJL) की 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को गलत तरीके से हड़पने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस ने बताया- राजनीतिक बदले की कार्रवाई
एजेंसी का दावा है कि जांच में फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुख्ता सबूत सामने आए हैं. वहीं इस मामले में कांग्रेस की ओर से दलील दी गई कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है. कांग्रेस का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक है. दूसरी ओर ईडी इसे गंभीर आर्थिक अपराध बता रही है. अब सभी की नजरें 16 दिसंबर को आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










