
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, सेलेब्स ने जताया शोक
AajTak
मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर के निधन को कंफर्म किया है. उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई. अजय देवगन, मनोज बायपेयी, हंसल मेहता ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है. डायरेक्टर की पहली फिल्म परिणीता को नेशनल अवॉर्ड मिला था.
बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है. फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है. 68 साल की उम्र में प्रदीप सरकार ने अंतिम सांस ली. 24 मार्च की सुबह 3.30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा. खबरों के मुताबिक, वे डायलेसिस पर थे. उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद प्रदीप सरकार को देर रात अस्पताल ले जाया गया. मगर डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. उनकी मौत के साथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड फिल्ममेकर खो दिया.
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई. एक्ट्रेस ने लिखा- हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे. मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था. उनका टैलेंट गजब का था. उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं. उन्हें बहुत याद किया जाएगा. एक्टर अजय देवगन ने भी डायरेक्टर के निधन पर शोक जताया है. अजय ने प्रदीप सरकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं. डायरेक्टर के निधन से सेलेब्स शॉक्ड हैं. मनोज बायपेयी, हंसल मेहता ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है.
Very sad to know about our dearest director @pradeepsrkar dada. I started my career with him. He had an aesthetic talent to make his films look larger than life. From #Parineeta#lagachunrimeindaag to a no. Of movies. Dada, you will be be missed. #RestInPeace 🙏😔 @SrBachchan pic.twitter.com/TDxUOP2quG
Pradeep Sarkar. Dada. RIP. pic.twitter.com/htxK4PiTLN
प्रदीप सरकार डायरेक्टर होने के साथ राइटर भी थे. विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. 17 सालों तक मेनस्ट्रीम एडवरटाइजिंग में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर-आर्ट काम करने के बाद उनकी डायरेक्टोरियल जर्नी शुरू हुई. वे एड फिल्ममेकर बने. कमर्शियल्स के अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज भी डायरेक्ट किए. वैसे तो उन्होंने कई सुपरहिट और कमाल की फिल्में बनाई थीं. मगर सैफ अली खान और विद्या बालन स्टारर परिणीता सबसे ज्यादा पसंद की गई. बतौर फिल्म डायरेक्टर परिणीता उनकी पहली मूवी थी. ये फिल्म आज भी मूवी लवर्स की फेवरेट है. इस मूवी ने विद्या बालन को स्टार बनाया. परिणीता फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे. प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी आखिरी हिंदी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला थी. इसमें काजोल ने लीड रोल प्ले किया था.
Ohh! That’s so shocking! Rest in peace Dada!!🙏 https://t.co/wOCqOlVd5Z

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







