
नेवी-एयरफोर्स के लिए हुई AJT Hawk deal में घोटाला, जानिए कैसे सीबीआई के घेरे में आई Rolls Royce?
AajTak
सीबीआई के मुताबिक, ये मामला 2003 से 2012 का है और इसमें रोल्स रॉयस इंडिया के तत्कालीन डायरेक्टर टिम जोन्स और अन्य के खिलाफ हॉक विमान की खरीद में भारत सरकार को धोखा देने के लिए एक आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं.
एक और डिफेंस डील जांच के घेरे में आ गई है. इस मामले में सीबीआई ने ब्रिटिश एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी रोल्स रॉयस के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही कंपनी के भारत में मौजूद सीनियर अधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है.
ये मामला भारतीय वायुसेना और नौसेना को ट्रेनिंग के लिए दिए जाने वाले एडवांस्ड जेट ट्रेनर हॉक (AJT Hawk) की डील से जुड़ा है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में सीबीआई ने रोल्स रॉयस इंडिया के डायरेक्टर टिम जोन्स, आर्म्स डीलर सुधीर चौधरी और उनके बेटे भानु चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B (आपराधिक साजिश), धारा 420 (धोखाधड़ी) और प्रिवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. ये केस छह साल तक चली शुरुआती जांच के आधार पर दर्ज किया है.
रोल्स रॉयस ने एक बयान जारी कर कहा कि वो भारतीय अधिकारियों की हर मुमकिन मदद करेंगे. कंपनी ने बताया कि 2017 में ब्रिटेन की एक अदालत ने भी इस डील में बिचौलियों की कथित संलिप्तता और कमीशन का जिक्र किया था.
क्या है आरोप?
- आरोप है कि 2003 से 2012 के बीच इन आरोपियों ने अज्ञात सरकारी अफसरों के साथ मिलकर साजिश रची.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








