
नेपाल से 22 आंध्र प्रदेश और 16 कर्नाटक के लोग पहुंचे बिहार, बयां किया पड़ोसी देश का हाल
AajTak
नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का सिलसिला जारी है. बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से अब तक 38 भारतीय नागरिकों को रक्सौल सीमा तक सकुशल पहुंचाया गया है. इनमें 22 आंध्र प्रदेश और 16 कर्नाटक के निवासी शामिल हैं. वतन लौटने पर नागरिकों ने दूतावास और भारतीय प्रशासन को धन्यवाद दिया. इंडिगो के चार्टर्ड विमानों से भी पर्यटकों को काठमांडू से भारत लाया जा रहा है.
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और उथल-पुथल के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वासप लाने का काम तेज कर दिया गया है. लौटाने का कार्य तेज हो गया है. बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और भारतीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अब तक 38 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सकुशल बाहर लाकर बिहार की सीमा रक्सौल पहुंचाया गया है. इनमें 22 लोग आंध्र प्रदेश के और 16 कर्नाटक के निवासी हैं.
जानकारी के अनुसार, नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीय नागरिक दूतावास से लगातार संपर्क में थे. राजनीतिक स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से इन सभी नागरिकों को पहले बीरगंज तक पहुंचाया और वहां से उन्हें रक्सौल सीमा पार कर भारत में प्रवेश दिलाया गया.
वतन लौटने पर भारतीय नागरिकों ने भारतीय दूतावास और बिहार पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि नेपाल में भारी उथल-पुथल के कारण उनके मन में भय था और वो वापस लौटना चाहते थे. भारतीय दूतावास की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए समय पर रेस्क्यू किया.
इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान पहुंचे नेपाल
वहीं, भारतीय पर्यटकों को नेपाल से निकालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की चार्टर्ड फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं. इंडिगो के दो विमान काठमांडू पहुंचे हैं, जिनमें से एक लैंड कर चुका है और दूसरा लैंडिंग की प्रक्रिया में है. इन विमानों के जरिए बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित भारत लाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










