
नेपाल से निकला सैलाब बिहार में तबाही मचाने को तैयार, 56 साल बाद दिखा कोसी का ऐसा खतरनाक रूप
AajTak
बिहार में बाढ़ के संकट को देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी एक्शन में है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय NDRF के साथ आज समीक्षा बैठक करेंगे. बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF को अलर्ट रखा गया है.
बिहार में कोसी और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.एक तरफ जहां गंगा में बढ़ते जल स्तर की वजह से 13 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं अब वहीं कोसी नदी में जल स्तर में भारी वृद्धि की वजह से उत्तर बिहार और सीमांचल के भी जलमग्न होने की आशंका है. बाढ़ के इस संकट को देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है. बिहार सरकार ने बताया कि नेपाल में भारी वर्षा के कारण रविवार सुबह 5 बजे कोसी बैराज वीरपुर (नेपाल) से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। एक्शन में राज्य, केंद्र सरकार
बिहार में बाढ़ के संकट को देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी एक्शन में है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय NDRF के साथ आज समीक्षा बैठक करेंगे. बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF को अलर्ट रखा गया है. वहीं, राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और संबंधित उपाय करने के निर्देश दिए हैं.
सामने आ रहे खौफनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर बिहार में जलप्रलय के कई खौफनाक वीडियो सामने आ रहे हैं. कोसी बैराज पर हालात खतरनाक बने हुए हैं. कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है. कटान का खतरा देखते हुए कई इलाकों को खाली कराया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार में जल प्रलय की आहट! कोसी बैराज पर बने पुल के ऊपर बह रहा पानी
'50 साल में नहीं देखा इतना पानी'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











