
नेपाल में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र
AajTak
नेपाल में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 3:59 बजे आया. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) और यूनाइटेड स्टेट्स ज्योलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में था.
नेपाल में शनिवार की सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप भारतीय समयानुसार 3:59 बजे आया. इसका केंद्र जुम्ला जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में था. इसमें अब तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने यह जानकारी दी और यह भी बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था. USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में था.
यह भी पढ़ें: 7.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा वानुआतु, तबाही की तस्वीरों से दहल जाएगा दिल
नेपाल में लगातार भूकंप के झटके
पहाड़ी देश नेपाल में भूकंप का आना आम बात है. 17 और 19 दिसंबर को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 19 दिसंबर को नेपाल के पार्शे से 16 किलोमीटर दूरी पर 4.2 और 17 दिसंबर को मेलबिसौनी से 23 किलोमीटर दूरी पर 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.
यूएसजीएस पर 20 दिसंबर के 10.29 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 5 तीव्रता के झटके जुम्ला के 62 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में दर्ज किए गए थे. इससे जुम्ला, दिपायल, दैलेख, बीरेंद्रनगर और डडेलधुरा तक आसपास के इलाके में झटके महसूस किए गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











