
नेपाल में संसद के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
नेपाल में मंगलवार को एक व्यक्ति ने संसद के बाहर खुद को आग लगा ली. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. व्यक्ति की पहचान प्रेम प्रसाद आचार्य के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह इल्लम जिले का रहने वाला है.
नेपाल में मंगलवार को एक व्यक्ति ने संसद के बाहर खुद को आग लगा ली. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोगों में चीखपुकार मच गई. आनन-फानन में इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की पहचान प्रेम प्रसाद आचार्य के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह इल्लम जिले का रहने वाला है.
एजेंसी के मुताबिक घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में कीर्तिपुर के बर्न अस्पताल में ले जाया गया है. इसके साथ ही इस शख्स के परिजनों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है.
काठमांडू के एसपी दिनेश राज मैनाली ने बताया कि प्रेम प्रसाद आचार्य बुरी तरह से झुल गया है. कीर्तिपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आत्मदाह के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है. घटना के एक चश्मदीद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें एक व्यक्ति आत्मदाह करने की कोशिश कर रहा है. जबकि आसपास खड़े लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल के संसद से बाहर निकल गए थे, इसके तुरंत बाद प्रेम प्रसाद आचार्य ने खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली.
ये भी देखें

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









