
नेपाल में फिर भड़का Gen-Z आंदोलन, रक्सौल सीमा से सटे इलाके में लगा कर्फ्यू, एयरपोर्ट बंद
AajTak
नेपाल में Gen-Z आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है. बारा जिले के सेमरा एयरपोर्ट पर रविवार को भड़के प्रदर्शन के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया. UML के नेताओं महेश बस्नेत और शंकर पौडेल के आगमन का विरोध कर रही भीड़ को देखते हुए सेमरा की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं.
नेपाल में Gen-Z आंदोलन दोबारा भड़क उठा है और इसके केंद्र में है बारा जिला, जहां रविवार को सेमरा एयरपोर्ट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. आंदोलनकारियों का गुस्सा UML नेता महेश बस्नेत के खिलाफ है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने पहले हुए Gen-Z आंदोलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का समर्थन किया था. इसी मुद्दे को लेकर इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था.
फिर सड़कों पर उतरे नेपाल के Gen-Z
सूत्रों के अनुसार, UML नेता शंकर पौडेल और महेश बस्नेत रविवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बारा जिले के लिए आने वाले थे, लेकिन उनके आगमन की घोषणा के तुरंत बाद ही Gen-Z समर्थक सड़कों पर उतर आए और सेमरा एयरपोर्ट पर घेराव शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ बड़ी हो गई और स्थिति बेकाबू होने लगी, जिसके चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी.
तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने तात्कालिक रूप से कर्फ्यू आदेश जारी कर दिया. आदेश के अनुसार, सेमरा एयरपोर्ट और उसके आसपास के पूरे इलाके में दोपहर 12:30 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. डीएम मिश्र ने स्पष्ट किया कि बढ़ते विरोध और जन-उपद्रव की आशंका के कारण यह कदम उठाना अनिवार्य था.
सेमरा एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









