
नेपाल में एक बार फिर प्रचंड की नैया पार, तीन महीने में दूसरी बार विश्वास मत जीता
AajTak
नेपाल में एक बार फिर प्रचण्ड की नैया पार हो गई है. उन्होंने तीन महीने में दूसरी बार विश्वास मत जीत लिया है. नेपाल की संसद में पिछली बार 275 में 273 यानी कि 99.27 प्रतिशत सांसदों का समर्थन मिला था. लेकिन इस बार प्रचण्ड को 172 सांसदों का ही समर्थन मिला.
नेपाल की राजनीति में पिछले दिनों हुए उठापटक के बीच तीन महीने में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' को दूसरी बार संसद में विश्वास का मत लेना पडा. नेपाल में दो महीने में ही सत्ता गठबन्धन में आए बदलाव के बाद संवैधानिक बाध्यता की वजह से एक बार फिर पीएम को इस अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा और वे इसमें पास भी हो गए हैं.
सियासी परीक्षा में प्रचंड फिर हुए पास
नेपाल की संसद में पिछली बार 275 में 273 यानी कि 99.27 प्रतिशत सांसदों का समर्थन मिला था. लेकिन इस बार प्रचंड को 172 सांसदों का ही समर्थन मिला. तीन महीने पहले के पी ओली के साथ वाम गठबन्धन बनाकर सरकार गठन करने वाले प्रचंड ने दो महीने में ही के पी ओली की पार्टी को सत्ता गठबन्धन से बाहर कर दिया. इस बार वाम लोकतांत्रिक गठबन्धन में नेपाली कांग्रेस सहित कई अन्य दलों का समर्थन मिला है.
विश्वास का मत रखते हुए प्रचंड ने कहा कि मजबूरी में उन्होंने तीसरे महीने में दूसरी बार संसद में अपना बहुमत साबित करना पड रहा है. ओली के साथ सत्ता साझेदार करने के बाद से ही उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो इस गबन्धन में कम्फर्टेबल हैं. आज संसद में बोलते हुए प्रचंड ने कहा कि पिछली बार विश्वास मत वाले दिन ही उन्होंने ओली के साथ और आगे नहीं चलने का मन बना लिया था.
ओली के द्वारा असंवैधानिक तरीके से किए गए संसद विघटन को अब तक जायज ठहराने, नेपाल में लोकतंत्र, गणतंत्र और संघीयता विरोधी ताकतों से सांठगांठ करने से संशकित होने की बात भी प्रचंड ने अपने भाषण में कही.
ओली का प्रचंड पर हमला

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











