
नेपाल में आम चुनाव की तैयारियां तेज, PM सुशीला कार्की ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
AajTak
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने इस साल 12 सितंबर को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद घोषणा की थी कि अगले साल 5 मार्च को आम चुनाव आयोजित होंगे. इस सिलसिले में वह सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं.
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में सभी सात प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक संयुक्त बैठक की. प्रधानमंत्री के प्रेस को-ऑर्डिनेटर राम बहादुर रावल ने कहा कि यह बैठक बदले हुए राजनीतिक संदर्भ में संघीय और प्रांतीय सरकारों के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने के लिए बुलाई गई थी.
सुशीला कार्की (73) इस साल 12 सितंबर को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर युवाओं के नेतृत्व में 'GEN-Z' द्वारा सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटा दिया गया था. यह बैठक चुनाव तैयारियों के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श के बुलाई गई थी.
यह भी पढ़ें: 'नेपाली नागरिक को रोकने में इमिग्रेशन की भूमिका नहीं, फैसला एयरलाइन का था', गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आम सहमति बनाने के उद्देश्य से, आगामी मार्च में होने वाले आम चुनावों से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ 'GEN-Z' समूहों के साथ भी बैठकें कर रही हैं. उन्होंने इसी क्रम में कल नेपाली कांग्रेस (NC) के महासचिव गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा से मुलाकात की थी और राजनीतिक दलों से चुनावों के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा.
प्रधानमंत्री कार्की के सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, एक घंटे तक चली बैठक में चुनाव के लिए सरकार की तैयारियों, कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और चुनाव से पहले पूरे किए जाने वाले विभिन्न अन्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया. नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने पीएम कार्की को चुनावों में भागीदारी के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया. पार्टी के नेताओं गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि नेपाली कांग्रेस जल्द ही 'GEN-Z' समूहों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेगी.
यह भी पढ़ें: नेपाल की पहली महिला PM सुशीला कार्की बोलीं, Gen-Z की आवाज सुनी जाएगी, समय पर होंगे चुनाव

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







