
नेपाल में अबतक 104 प्लेन क्रैश, 914 मौतें... येति एयर क्रैश के कारणों की जांच करने फ्रांस से पहुंची 9 एक्सपर्ट्स की टीम
AajTak
नेपाल में ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि 11 बजकर 10 मिनट पर लैंडिंग से करीब 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया.
नेपाल में विमान एटीआर-72 के हादसे की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. पोखरा के पास हुए इस हादसे में 5 भारतीयों सहित 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. जिसके बाद अब इस हादसे की वजह जानने के लिए नेपाल सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है. जिसको लेकर 9 एक्सपर्ट्स की टीम जांच में मदद करने के लिए फ्रांस से नेपाल पहुंची है. इसी के साथ नेपाल की सरकार ने हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है. जिसको दुर्घटना की जांच करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है. इसके बाद उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी.
संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एटीआर विमान बनाने वाली कंपनी की एक्सपर्ट्स की एक टीम मंगलवार को काठमांडू पहुंची. वहीं फ्रांस से पहुंची टीम मामले की जांच में जांच समिति की मदद करेगी. उन्होंने कहा कि समिति ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि हादसे का शिकार हुए प्लेन को 15 साल पहले 2007 में शराब कारोबारी विजय माल्या के स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस ने खरीदा था. माल्या की एयरलाइंस कंपनी अब बंद हो चुकी है. वर्तमान में सिर्फ बुद्धा एयर और यति एयरलाइंस नेपाल में एटीआर-72 विमान का इस्तेमाल करती हैं.नेपाल में कब हुआ पहला विमान हादसा
नेपाल सिविल एविएशन की मानें तो नेपाल में पहला विमान 1955 में क्रैश हुआ था. इसके बाद से अब तक 104 विमान हादसे हो चुके हैं. इन हादसों में 914 लोगों की मौत हुई है. पोखरा में हुआ विमान हादसा नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा विमान हादसा है. इससे पहले मई 2022 में टारा एयरक्राफ्ट मुस्तांग में क्रैश हो गया था. 20 घंटे बाद विमान का मलबा बरामद हुआ था. इस दौरान शवों की खोज के लिए सेवन समिट ट्रेक्स टीम तैनात की गई थी. इसके प्रबंध निदेशक मिंगमा शेरपा ने कहा था कि उन्हें बचाव कार्य के दौरान उचित उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ा था.
हालांकि, पोखरा में हुआ विमान हादसा एक अलग उदाहरण है. यहां मुस्तांग जैसी विकट स्थिति नहीं थी. डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट थुले राई ने बताया कि पोखरा नेपाल का बड़ा शहर है. यहां विमान हादसा दो एयरपोर्ट के बीच हुआ. ऐसे में यहां रेस्क्यू टीमों को स्टैंडबाई में रखा जाना चाहिए. मिंगमा शेरपा ने कहा कि भले ही विमान गहरी खाई में गिरा था. लेकिन सुरक्षाबल समय से पहुंच गए थे, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन और बेहतर हो सकता था.
क्या थी हादसे की वजह? नेपाल हादसे की सही-सही वजहों की बात करें तो इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा विमान में आई किसी तकनीकी खराबी के चलते हुआ. असल में एटीसी ने इस विमान को नीचे उतरने की इजाजत दे दी थी. प्लेन विजिब्लिटी स्पेस में भी आ गया था. इसे एयर स्ट्रिप नंबर 30 पर उतरना था और अभी हवाई जहाज हवाई पट्टी से कोई साढ़ चौबीस किलोमीटर दूर था, लेकिन तभी फ्लाइट के कैप्टन कमल केसी ने एटीसी को बताया कि वह विमान को एयर स्ट्रिप नंबर 30 पर नहीं बल्कि 12 पर उतारना चाहते हैं. इससे पहले कि वो ऐसा कर पाते प्लेन, एयरपोर्ट के नजदीक खाई की ओर झुक गया. कुछ सूत्रों ने बताया कि प्लेन ने नीचे उतरने के लिए जैसे ही अपने लैंडिंग गियर खोले, वो अपनी ऊंचाई बरकरार रखने में नाकाम हो गया, और यह हादसा हुआ. हालांकि यह सभी बातें अभी अनुमान के तौर पर ही देखी जा रही हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








