
नेपाल: पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता, सुबह 10.35 बजे से संपर्क नहीं, 4 भारतीय भी सवार
AajTak
जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा है कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता हो गया है. इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि सुबह 10.35 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. The Kathmandu Post के मुताबिक, पोखरा से 19 यात्रियों को लेकर ये विमान उड़ा था.
वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा है कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. उस क्षेत्र में हेलिकॉप्टर भेजा गया है, जहां आखिरी बार संपर्क किया गया था. अंतिम संपर्क Lete Pass में हुआ था. इस यात्री विमान में 13 नेपाली, चार भारतीय, दो जर्मन और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पाइलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा हैं.
खबर में अपडेट जारी है...

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











