
नेपाल चुनाव: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, पीएम को लेकर सस्पेंस, जानिए बड़े अपडेट्स
AajTak
नेपाल चुनाव में शेर बहादुर देउबा की पार्टी बहुमत तो हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन सबसे बड़ा दल जरूर बन गई है. लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी द्वारा किसे प्रधानमंत्री चुना जाएगा. नाम एक बार फिर शेर बहादुर देउबा का सबसे आगे चल रहा है, लेकिन कई दूसरे और उम्मीदवार लाइन में खड़े हैं.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चुनावी सरगर्मी तेज चल रही है. गिनती की प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हुई है, किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिला है और पीएम को लेकर भी असमंजस की स्थिति है. इस समय नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसके खाते में 55 सीटें आ चुकी हैं. वहीं केपी ओली की पार्टी भी ज्यादा पीछे नहीं है और 44 सीटें जीत ली गई हैं. लेकिन किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के लिए 138 सीटें जीतनी है, उस स्थिति में कोई भी पहुंचता नहीं दिख रहा है.
यहां ये समझना जरूरी है कि नेपाल के 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होता है. वहीं जो बाकी 110 होते हैं, वो आनुपातिक चुनाव प्रणाली से चुने जाते हैं. पत्यक्ष मतदान वालीं 165 सीटों में से 162 सीटों के नतीजे आ गए हैं. यानी कि सिर्फ तीन और सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं. ऐसे में ये साफ हो चुका है कि शेर बहादुर देउबा की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है. लेकिन अभी बहुमत तक पहुंचने के लिए उसे कई दूसरे दलों का सहारा लेना पड़ेगा. कहा जा रहा है कि नेपाली कांग्रेस में इस समय पीएम पद को लेकर होड़ मची हुई है. नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता प्रकाश मान सिंह तो पहले ही कह चुके हैं कि आवंटित सीटों का निर्धारण करने के बाद ही संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. रेस में देउबा इस बार भी सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन क्योंकि कई दूसरे नेता भी आस लगाए बैठे हैं, ऐसे में अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बचा जा रहा है.
जो नतीजें आए हैं, उनसे ये भी स्पष्ट हो गया है कि CPN-UML को सीटें भले कम मिल रही हों, लेकिन वोट के मामले में वो सबसे आगे है. CPN-UML को अब तक 27,73,999 वोट मिले हैं. वहीं नेपाली कांग्रेस को इस चुनाव में 26,44,241 वोट मिले हैं. दूसरी पार्टियों की बात करें तो CPN-MC को 11,61,256, RSP को 1119,996 वोट मिले हैं. पार्टियों का ये प्रदर्शन दिखा रहा है कि इस चुनाव में कहने को दो पार्टियां सबसे बड़ी रहीं, लेकिन दूसरे कई दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. बड़ी बात ये है कि ज्यादातर दलों को तीन प्रतिशत से ज्यादा मत मिला है. इस बात का संज्ञान चुनाव आयोग ने भी लिया है और सात दलों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है. वैसे 2017 में जब चुनाव हुए थे, तब 6 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








