
नेपाल के लैंड रेवेन्यू ऑफिस प्रेशर कुकर बम फटा, 8 लोग जख्मी
AajTak
डीएसपी तपन दहल ने कहा कि इस ब्लास्ट में घायल हुए आठ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है. इन्हें लहान स्थित सप्तऋषि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी पांच घायलों को लहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नेपाल के सिराहा जिले में एक सरकारी ऑफिस के बाहर रविवार को 'प्रेशर कुकर बम' फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक जब विस्फोट हुआ तो यहां काफी भीड़ थी. दक्षिण-पूर्व नेपाल के लहान में दोपहर 12.40 बजे के करीब यह हादसा हुआ. विस्फोट लैंड रिवेन्यू ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर हुआ. जानकारी के मुताबिक घायल होने वाले आठ लोगों में से पांच पुरुष हैं, जबकि तीन महिला है. ये सभी लैंड रिवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे. डीएसपी तपन दहल ने कहा कि इस ब्लास्ट में घायल हुए आठ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है. इन्हें लहान स्थित सप्तऋषि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी पांच घायलों को लहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











