
नेपाल के बाद कर्नाटक से अयोध्या पहुंची एक और शिला, परीक्षण के बाद मूर्ति के लिए होगा चयन
AajTak
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति के लिए पत्थरों का परीक्षण जारी है. बीते दिनों नेपाल से देव शिला अयोध्या पहुंची थी. इसके बाद अब कर्नाटक से भी एक शिला लाई गई है, जिसका यहां परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद तय होगा कि किस शिला से मूर्ति बनाई जाएगी.
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा और अन्य प्रतिमाओं के लिए शिलाओं का परीक्षण जारी है. बीते 1 फरवरी को नेपाल से पहुंची देव शिलाओं के बाद अब कर्नाटक से एक और शिला अयोध्या पहुंची है. कर्नाटक से लाई गई शिला को भी रामसेवकपुरम में देव शिलाओं के पास रखा गया है. हल्के ग्रे रंग की शिला का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जाएगा.
इसी बीच नेपाल से पहुंची देव शिलाओं से मूर्ति बनाए जाने की संभावना से पहले तकनीकी परीक्षण जारी है. तकनीकी परीक्षण के बाद शिल्पकारों और विशेषज्ञों का पैनल इस बारे में फैसला करेगा. रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अभी इस बारे में फैसला लिया जाना है.
बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण प्रगति पर है. इस बीच बीते दिनों नेपाल की गंडकी नदी में मिली शालिग्राम शिला को लेकर चर्चा है कि रामलला की प्रतिमा के लिए इसका चयन हो सकता है. 7x5 फीट की शिला को पुरातत्व विशेषज्ञों ने देखा है. रामलला की बालस्वरूप प्रतिमा कैसी होगी, इसको लेकर लोगों के मन में उत्सुकता है. शिल्पकारों के द्वारा फाइनल किया जाएगा, जिससे हर प्रकार से उपयुक्त प्रतिमा तैयार की जा सके.
शालिग्राम में है विष्णु का वास, होती है पूजा
शालिग्राम शिला नेपाल की गंडकी नदी में मिलती है. ये शिला काफी महंगी होती है. शालिग्राम की शिला की लोग घर में पूजा भी करते हैं और प्रतिमा भी बनती है. गर्भगृह में स्थापित होने वाली प्रतिमा करीब 5.5 फीट की बननी है, जिसके नीचे 2 फीट का पेडेस्ट्रीयल भी होगा.
रामनवमी के लिए सूर्य की किरण रामलला की प्रतिमा के ललाट पर पड़ेगी. इसके लिए इसका विशेष प्रकार से निर्माण जरूरी है. करीब 30 फीट दूरी से इसके दर्शन हो सकें, इसके लिए शिला की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए. यही तय करने के लिए विशेषज्ञों और शिल्पकारों की टीम इस शिला को हर प्रकार से देखकर औपचारिक रूप से इससे प्रतिमा निर्माण का फैसला करेगी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








