
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पहुंचे BJP मुख्यालय, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया स्वागत
AajTak
Nepal PM Sher Bahadur Deuba meeting with BJP President JP Nadda: नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में जुलाई 2021 में पांचवीं बार शपथ लेने के बाद शेर बाहदुर देउबा की यह पहली विदेश यात्रा है. पड़ोसी देश के पीएम भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं.
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शुक्रवार से दिन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पड़ोसी देश के पीएम आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. नेपाल के पीएम के साथ उनकी पत्नी डॉ. आरजू देउबा भी आई हैं.
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर तीन दिन की भारत यात्रा पर शुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. आरजू देउबा और एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल मंडल भी आया है. पिछले साल जुलाई में पांचवीं बार सत्ता में आने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है.
देउबा से आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. जबकि अपनी यात्रा के दूसरे दिन नेपाली प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों के अलावा हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







