
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह कोरोना पॉजिटिव, कुंभ में किया था शाही स्नान
AajTak
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ज्ञानेंद्र शाह 11 अप्रैल को कुंभ दर्शन के लिए हरिद्वार में पहुंचे थे. सबसे पहले सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में शिरकत की थी. इसके अलावा वे तीन दिनों तक हरिद्वार में रहे और शाही स्नान भी किया था.
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ज्ञानेंद्र शाह 11 अप्रैल को कुंभ दर्शन के लिए हरिद्वार में पहुंचे थे. सबसे पहले सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में शिरकत की थी. इसके अलावा वे तीन दिनों तक हरिद्वार में रहे और शाही स्नान भी किया था. कोरोना संकट के बीच आयोजित कुंभ में संक्रमण के मामले आने के बाद राज्यों के कान खड़े हो गए हैं. गुजरात और ओडिशा के साथ ही दिल्ली ने भी कुंभ से लौटने वाले लोगों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











