
नेपाली शेरपा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 26 बार माउंट एवरेस्ट फतह कर दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने
AajTak
नेपाली शेरपा गाइड ने रविवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की 26वीं सफल चढ़ाई की. यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं. एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के इच्छुक विदेशी पर्वतारोहियों के लिए नेपाल ने इस साल रिकॉर्ड 467 परमिट जारी किए हैं. प्रत्येक पर्वतारोही के साथ आमतौर पर कम से कम एक शेरपा गाइड होता है.
नेपाल के पसांग दावा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. वे रविवार (14 मई) को माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार चढ़ने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं. 46 वर्षीय पसांग दावा शेरपा 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर रविवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) पहुंचे और नया रिकॉर्ड बनाया.
सरकारी पर्यटन अधिकारी बिग्यान कोइराला ने बताया कि इससे पहले कामी रीता शेरपा 26 बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और उनके शेरपा गाइड तेनजिंग नोर्गे ने 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहली बार फतह किया था. हाइकिंग कंपनी इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के एक अधिकारी ने बताया कि पसांग दावा यहां हंगरी के एक पर्यटक के साथ एवरेस्ट पर पहुंचे. वे अब ऊपर से नीचे आ रहे हैं और अच्छी स्थिति में हैं.
'46 साल की उम्र में 26वीं बार चढ़ाई'
पासंग दावा शेरपा ने इमेजिन नेपाल के साथ माउंट एवरेस्ट की सबसे ज्यादा चढ़ाई के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास रचा है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 46 साल की उम्र में पासंग ने 26वीं बार पहाड़ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की. उन्होंने इमेजिन नेपाल ट्रेक एंड एक्सपेडिशंस के कामी रीता शेरपा के रिकॉर्ड की बराबरी की.
'पहली बार 1998 में चढ़े थे माउंट एवरेस्ट'
एवरेस्ट बेस कैंप (ईबीसी) के पास एक गांव पैंगबोचे में पैदा हुए 46 वर्षीय शेरपा पर्वतारोही ने पहली बार 1998 में एवरेस्ट फतह किया था. उन्होंने 1999, 2002, 2003, 2004, 2008, 2009, 2011, 2012, 2016 और 2017 में में एवरेस्ट पर चढ़ाई दर्ज की है. जबकि उन्होंने साल 2001, 2007, 2010, 2013, 2018, 2019 और 2022 में एवरेस्ट पर दोबारा चढ़ाई की.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








