
नेपाली कांग्रेस और CPN-माओवादी सेंटर का गठबंधन टूटा, पुष्प कमल दहल प्रचंड ने किया ऐलान
AajTak
नेपाली कांग्रेस के सीनियर नेता राम चंद्र पौडेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व पीएम प्रचंड उर्फ पुष्प कमल दहल ने आज दोपहर गठबंधन की बैठक से बाहर निकलते हुए माओवादी पार्टी द्वारा दिए सत्तारूढ़ गठबंधन को दिए गया समर्थन वापस लेने की घोषणा की.
नेपाल में नए प्रधानमंत्री के नाम पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है. इसको लेकर आज नेपाली कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पार्टी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक को पुष्प कमल दहल बीच में ही छोड़कर चले गए. पुष्प कमल दहल ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का भी ऐलान कर दिया है.
नेपाली कांग्रेस के सीनियर नेता राम चंद्र पौडेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व पीएम प्रचंड उर्फ पुष्प कमल दहल ने आज दोपहर गठबंधन की बैठक से बाहर निकलते हुए माओवादी पार्टी द्वारा दिए सत्तारूढ़ गठबंधन को दिए गया समर्थन वापस लेने की घोषणा की.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस के नेता राम चंद्र पौडेल ने कहा कि नेपाल के माओवादी सेंटर ने सत्तारूढ़ गठबंधन को छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल का हवाला दिया, जिन्होंने कहा है कि "गठबंधन ने अपनी प्रासंगिकता खो दी है."
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए आज तक ही डेडलाइन दी थी. इसके बाद भी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और केपी शर्मा ओली की पार्टी वाले गठबंधन ने अभी तक दावा पेश नहीं किया. नेपाली कांग्रेस ने चुनाव के बाद ही बहुमत का ऐलान किया था.
पार्टी में देउबा के नाम पर बनी सहमति
नेपाली कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के लिए शेर बहादुर देउबा के नाम पर सहमति बनी थी. इसको लेकर देउबा ने पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड से मुलाकात भी की थी. इस चुनाव में नेपाली कांग्रेस ने 275 सीटों में से 89 जीती हैं, CPN-UML के खाते में 78 सीटें गई हैं और CPN-Maoist को 32 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा है. पहली बार चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी ने भी 20 सीटे अपने नाम की हैं, जनता समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं जनमत पार्टी के खाते में 6 सीटें गई हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











