
नेता विपक्ष को HIV संक्रमित करने की कोशिश, पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, BJP विधायक के साथ मिलकर रची थी साजिश
AajTak
कर्नाटक में विशेष जांच दल (SIT) ने पुलिस इंस्पेक्टर इयान रेड्डी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रेड्डी ने बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू के साथ मिलकर नेता विपक्ष आर. अशोक को एचआईवी संक्रमित ब्लड से संक्रमित करने की साजिश रची है. इयान रेड्डी वर्तमान में हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में तैनात था.
कर्नाटक की राजनीति में एचआईवी संक्रमित ब्लड के जरिए संक्रमण फैलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ा एक्शन लिया है और एक पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी वर्तमान में हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में तैनात था. एसआईटी की टीम आगे उससे पूछताछ करेगी और संक्रमित ब्लड की साजिश के एंगल पर जानकारी जुटाएगी.
आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर इयान रेड्डी ने बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू के साथ मिलकर बड़ी साजिश की है और विधानसभा में नेता विपक्ष आर. अशोक को एचआईवी संक्रमित ब्लड से इंफेक्टेड करने की कोशिश की है. रिपोर्टस के मुताबिक, इयान रेड्डी सालभर से हेब्बागोडी में तैनात था. इससे पहले वो पीन्या, राजगोपालनगर और यशवंतपुर के पुलिस स्टेशन में रहा है. ये क्षेत्र मुनिरत्ना के आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं.
सूत्र बताते हैं कि लंबे समय तक एक ही इलाके में काम करने के कारण पुलिस इंस्पेक्टर इयान रेड्डी के विधायक के साथ संबंध मजबूत हो गए थे. रेड्डी के खिलाफ एसआईटी ने तब जांच शुरू की, जब मुनिरत्न के करीबी सहयोगियों से पूछताछ में उसका नाम भी संलिप्तता में सामने आया.
कैसे रची संक्रमित करने की साजिश?
दरअसल, बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू अक्सर विवादों में रहते हैं. उनके खिलाफ रेप का एक मामला सामने आया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विधायक अपने विरोधियों को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए एचआईवी संक्रमित महिला का इस्तेमाल कर रहे हैं और एचआईवी संक्रमित ब्लड से नेता विपक्ष अशोक को संक्रमित करने का प्रयास किया है. इस मामले में मुनिरत्ना को शुरुआत में हिरासत में लिया गया था. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई.
इस संबंध में पूर्व पार्षद वेलु नायकर ने बयान दिया था कि उनकी उपस्थिति में पुलिस इंस्पेक्टर इयान रेड्डी और मुनिरत्ना ने एक युवक को झांसे में लिया और उसे आर. अशोक को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाने के लिए मनाने की कोशिश की थी. नायकर पहले मुनिरत्ना के सहयोगी रहे हैं. अब वो मुनिरत्नी से अलग हो गए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











