
नेतन्याहू फिर बनेंगे इजरायल के PM, डेडलाइन खत्म होने से 20 मिनट पहले किया गठबंधन सरकार का ऐलान
AajTak
इजरायल के पुराने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोबारा वहां के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं. नेतन्याहू पिछले 38 दिनों से गठबंधन में शामिल पार्टियों को मनाने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच उन्हें सरकार बनाने के लिए मिला समय खत्म होने वाला था. वक्त खत्म होने के 20 मिनट पहले ही उन्होंने गठबंधन का ऐलान कर दिया.
बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही दोबारा इजरायल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. नेतन्याहू ने राषट्रपति इसहाक हर्जोग को देर रात इस बारे में सूचना दी. नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा कि चुनावों में हमें मिले भारी जनसमर्थन के लिए सभी का धन्यवाद. एक ऐसी सरकार की स्थापना होने जा रही है, जो इजरायल के नागरिकों के हित में काम करेगी.
अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक गठबंधन के लिए जारी वार्ता के 38 दिन गुजरने के बाद नेतन्याहू को सरकार बनाने में कामयाबी हासिल हुई है. नेतन्याहू के ऐलान के बाद अब एक बार फिर इजरायल की सत्ता पर दक्षिणपंथी पार्टी काबिज होने जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के पास नेतन्याहू का फोन सरकार बनाने के लिए मिला समय खत्म होने के 20 मिनट पहले ही आया. कई पार्टियों ने नेतन्याहू को इस शर्त पर भी समर्थन दिया है कि वे विवादस्पद कानूनों को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले ही पारित करेंगे. अब उम्मीद की जा रही है कि ये नए कानून जनवरी की शुरुआत में ही पारित हो सकते हैं.
नेतन्याहू ने ऐलान के साथ ही कहा कि अगले सप्ताह जितनी जल्दी हो सके वह प्रक्रिया को पूरा करने का इरादा रखते हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा नहीं की है. द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू की योजना जनादेश प्राप्त करने के एक सप्ताह से भी कम समय में नई सरकार बनाने की थी, लेकिन उनके गठबंधन के सहयोगियों ने सरकार के शपथ लेने के बाद किए गए वादों को पूरा करने के लिए उन पर भरोसा नहीं किया.
भरोसा करने की जगह पार्टियों ने गठबंधन का हिस्सा बनने या समर्थन करने की शर्त के रूप में कुछ कानूनों को पारित कराने सहित विस्तृत समझौतों की मांग की. सरकार बनाने में मिली सफलता के बावजूद नेतन्याहू के कई चुनौतियां हैं. उन्हें दूर-दराज और अति-रूढ़िवादी गठबंधन साथियों की अध्यक्षता करनी होगी. इससे वे इजराइल की जनता के बीच बड़े पैमाने पर अलग-थलग पड़ सकते हैं और फिलिस्तानियों के साथ संघर्ष का जोखिम भी बढ़ सकता है.
नेतन्याहू के गठबंधन सहयोगियों ने पुलिस डिक्री में संशोधन की मांग की है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के नए मंत्री को पुलिस पर अभूतपूर्व प्रत्यक्ष अधिकार प्रदान करेगा. कट्टरपंथी दक्षिणपंथी राजनेता इतामार बेन-ग्विर, जो अपने यहूदी वर्चस्ववादी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं, पद पाने के लिए तैयार हैं. तीसरा उपाय आने वाले वित्त मंत्री और कट्टरपंथी दक्षिणपंथी राजनेता बेज़लेल स्मोत्रिच को रक्षा मंत्रालय में एक मंत्री के रूप में काम करने और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नागरिक नीति के प्रभारी सैन्य इकाइयों पर अधिकार रखने की अनुमति देगा. अगले सप्ताह के अंत तक नेसेट में कानून पारित होने की उम्मीद है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







