
नेतन्याहू पर हत्या की कोशिश के बाद एक्शन में इजरायल, लेबनान और गाजा पर तेज किए हमले
AajTak
इजरायल ने हत्या के प्रयास का जवाब देते हुए उत्तरी गाजा के बीत लाहिया शहर में कई मकानों और एक बहुमंजिला इमारत पर हवाई हमला किया. हमास के मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई, जिनमें डॉक्टर भी शामिल थे. हालांकि, इजरायल ने इन आंकड़ों को "अतिरंजित" बताया और दावा किया कि हमला सटीक था और हमास के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया था.
शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास के पास कैसरेआ, हाइफा के साउथ में एक ड्रोन विस्फोट हुआ, जिसके बाद इजरायल ने लेबनान और गाजा पर अपने हमले तेज कर दिए. इजरायल ने दावा किया कि उसने इजरायली प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास के जवाब में बेरूत में हिज़्बुल्लाह के हथियारों की सुविधाओं और गाजा में "हमास के ठिकानों" पर हवाई हमले किए.
नेतन्याहू और उनकी पत्नी उस समय आवास पर मौजूद नहीं थे, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसे "ईरान के समर्थक हिज़्बुल्लाह द्वारा हत्या का प्रयास" बताया और इसे "गंभीर भूल" करार दिया.
गाजा और लेबनान पर इजरायली हवाई हमले इजरायल ने हत्या के प्रयास का जवाब देते हुए उत्तरी गाजा के बीत लाहिया शहर में कई मकानों और एक बहुमंजिला इमारत पर हवाई हमला किया. हमास के मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई, जिनमें डॉक्टर भी शामिल थे. हालांकि, इजरायल ने इन आंकड़ों को "अतिरंजित" बताया और दावा किया कि हमला सटीक था और हमास के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया था.
इजरायल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष के ताज़ा अपडेट 1. लेबनान से एक ड्रोन कैसरेआ में नेतन्याहू के निजी आवास की ओर भेजा गया था, जो हाइफा के दक्षिण में लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है. नेतन्याहू और उनकी पत्नी घटना के समय घर पर नहीं थे, लेकिन इजरायल ने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने इस क्षेत्र को कई बार निशाना बनाया है.
2. नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें कोई भी हमला "रोक नहीं सकता" और इजरायल इस युद्ध को जीतेगा. यह हत्या का प्रयास तब हुआ जब कुछ दिनों पहले इजरायल ने हमास नेता याह्या सिनवार को खत्म किया था, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है.
3. अमेरिका ने इजरायल से हमलों को कम करने की अपील की अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि इजरायल बेरूत पर अपने हमलों को कम करे क्योंकि नागरिक हताहतों की संख्या "बहुत अधिक" हो चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि दोनों पक्षों के नागरिक अपने घरों को वापस लौट सकें.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






