
नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने की फिर खाई कसम, बोले- गाजा में युद्ध जारी रखने के अलावा नहीं है और कोई रास्ता
AajTak
इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, 'युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन इजरायल के पास गाजा में जीत तक लड़ते रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं हैं. गाजा में हमास को पूरी तरह खत्म करने, बंधकों को रिहा कराने और ये सुनिश्चित करने से पहले युद्ध खत्म नहीं होगा कि ये इलाका इजरायल के लिए खतरा नहीं पैदा करेगा.'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को फिर से हमास पर हमले तेज करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि इजरायल के पास गाजा में वॉर जारी रखने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है. हाल ही में हमास ने बंधकों की रिहाई के बदले युद्ध खत्म करने की मांग की थी, जिसके बाद इजरायली पीएम ने ये फैसला किया है.
इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने देर रात टीवी पर अपने संबोधन में कहा, 'युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन इजरायल के पास जीत तक अपने अस्तित्व के लिए लड़ते रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं हैं. गाजा में हमास को पूरी तरह खत्म करने, बंधकों को रिहा कराने और ये सुनिश्चित करने से पहले युद्ध खत्म नहीं होगा कि ये इलाका इजरायल के लिए खतरा नहीं पैदा करेगा.'
उन्होंने दावा किया कि इस हफ्ते फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने एक और अस्थायी सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि वो ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
48 घंटे में 90 लोगों की मौत
वहीं, सीजफायर टूटने के बाद इजरायल ने गाजा पर जोरदार एयर स्ट्राइक की. हमलों के बाद फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुए हमलों में कम से कम 50 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इजरायली हमलों में 48 घंटों में 90 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.
इससे पहले शनिवार को हमास ने कहा था कि उसने इस हफ्ते इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए एक सुरक्षाकर्मी का शव बरामद कर लिया है जो एडन अलेक्जेंडर नामक इजरायली दोहरी नागरिकता वाले सैनिक को बंधक बनाए हुए था. ऐसा माना जा रहा है कि वह गाजा में जिंदा बचने वाले आखिरी अमेरिकी नागरिक है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







