
'नेतन्याहू को बिना मुकदमा चलाए गोली मार दी जाए...', कांग्रेस सांसद राजमोहन के बिगड़े बोल
AajTak
कांग्रेस सांसद राजमोहन ने कहा कि समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल का परीक्षण किया जाए. बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़े हैं. नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या करने का समय आ गया है. क्योंकि वह वहां इस स्तर की क्रूरता कर रहा है.
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कासरगोड में फिलिस्तीन एकजुटता रैली में एक विवादास्पद टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बिना मुकदमा चलाए गोली मारकर हत्या कर देनी चाहिए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप पूछते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के सभी समझौतों को तोड़ने वालों के बारे में क्या किया जाना चाहिए. दूसरे विश्व युद्ध के बाद युद्ध अपराधों में शामिल लोगों के लिए नूर्नबर्ग ट्रायल एक ऐसा कदम था जिसके तहत उन्हें बिना किसी परीक्षण के गोली मार दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल का परीक्षण किया जाए. बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़े हैं. नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या करने का समय आ गया है. क्योंकि वह वहां इस स्तर की क्रूरता कर रहा है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कांग्रेस नेता उन्नीथन ने कहा कि गाजा पट्टी पर शासन करने वाले इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अपनी भूमि, लोगों और जीवन की रक्षा के लिए हथियार उठाए हैं. वे आतंकवादी नहीं हैं. अगर कोई हमास को आतंकवादी के रूप में चित्रित करता है, तो उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने का समय आ गया है. उन्नीथन कासरगोड में फिलिस्तीन एकजुटता रैली और प्रार्थना सभा में बोल रहे थे.
इससे पहले केरल के कोझिकोड में 11 नवंबर को फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई थी. इसमें सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने कथित इजरायल समर्थक रुख को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया था. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि वाम दल सही और गलत के बीच लड़ाई के दौरान तटस्थ नहीं रहेंगे और फिलिस्तीन के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.
बता दें कि पिछले 40 दिनों से नॉर्थ गाजा में हमास और इजरायल के बीच जंग चल रही है. हजारों लोग मारे जा चुके हैं. सैकड़ों आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त हो चुके हैं. इजरायली सेना ने गाजा सिटी सेंटर पर कब्जा कर लिया है. हमास के हेडक्वार्टर बन चुके अल शिफा अस्पताल को भी इजरायली सेना ने घेर लिया है. वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू कह चुके हैं कि हमास के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे. इजरायल की सेना गाजा पट्ट पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के आह्वान को भी इजरायल ठुकरा चुका है. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायली हमलों में 11 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









